डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर थारू महिलाओं ने तैयार किए हस्तशिल्प उत्पाद, डीएम ने खरीदा शुभ लाभ प्रोडक्ट, अपने निजी खाते से रु. 27,000 का चेक किया प्रदान

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी: खीरी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर थारू जनजाति की कर्मठ महिलाओं के हस्तशिल्प उत्पाद प्रदेशवासियों की दीपावली को खास बनाएंगे। डीएम के प्रयास से जहां प्रदेशवासी थारू जनजाति के उत्पाद की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए अनमोल उत्पाद से रूबरू हो सकेंगे, वहीं दूसरी ओर थारू जनजाति की भी दीवाली खुशियों और उमंग से रौशन हो उठेगी। यह उत्पाद उनके हुनर की जादूगरी से परिचित कराने के साथ उन्हे प्रोत्साहित करने की दिशा में सार्थक प्रयास है। रोशनी और उमंग के त्यौहार दिवाली को थारू हस्तशिल्प के शुभ-लाभ प्रोडक्ट से और ख़ास बना देंगे।

डीएम ने स्वयं सहायता समूह को सौपा 27000 का चेक

थारू महिलाओं के इस हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहन देने के मकसद से शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दीपावली के पावन पर्व पर तैयार कराए गए इस अनूठे हस्तशिल्प उत्पाद की न केवल लांचिंग की बल्कि थारू जनजाति की महिलाओं द्वारा संचालित पार्वती स्वयं सहायता समूह से उत्पादों को खरीदा और उन्हें अपने निजी खाते से रु. 27,000 का चेक भी प्रदान किया। इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम संजय कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजाति विकास परियोजना चंदन चौकी यूके सिंह मौजूद रहे।

बताते चले कि लखीमपुर-खीरी में इण्डो नेपाल बार्डर पर दुधवा नेशनल पार्क के निकट थारू जनजाति निवासरत हैं। यह अपनी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर, अपने अद्वितीय परिधान व हस्तशिल्प कौशल की विशेषताओं से देश-विदेश में जानी पहचानी जाती हैं। जनजातीय महिलाओं के थारू परंपराओं से संबंधित हस्तशिल्प कला उद्योग को “एक जनपद एक उत्पाद (ODOP)” का दर्जा प्राप्त है। योगी सरकार व जिला प्रशासन द्वारा इनका आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक उन्नयन व समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

ऑर्डर देने के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर यह हस्तशिल्प उत्पाद पार्वती प्रेरणा स्वयं सहायता समूह ग्राम घुसकिया, चंदन चौकी द्वारा तैयार किए गए हैं। अपने प्रियजनों को इस यूनिक गिफ्ट को उपहार में देने के लिए समूह सचिव शिवकुमारी मो. 8765644636 और समूह कोषाध्यक्ष :  पार्वती मो. 9453959467 पर आर्डर कर सकते हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *