संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी विवाहिता की मौत

आफताब फारुकी

इलाहाबाद। कोरांव थाना क्षेत्र के कोरांव गांव में गत दिनों खाना बनाते समय एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में जल गयी। परिवार के लोगों ने उसे बचाकर नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गयी। मायके वालों ने जलकर मारने का आरोप लगाया है।

कोरांव थाना क्षेत्र के रामपुर बरवार गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्रा की 26 वर्षीय बेटी महिमा की शादी लगभग छः वर्ष पूर्व उक्त थाना क्षेत्र के कोरांव गांव निवासी संजय कुमार तिवारी से हुआ था। उसके बच्चे नही थे। 18 मई की शाम खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थिति में गम्भीर रूप से झुलस गयी। परिवार वालों ने उसे बचाकर नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गयी। मायके वालों ने जलकर मारने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका तीन बहन में दूसरे नम्बर की, दो भाई, मां सरोजा मिश्रा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी बेटी को जलाकर मारा गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *