पुर्व विधायक राजू सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे, पहले भी दर्ज हुवे है कई गंभीर धाराओ में मुक़दमे

आफताब फारुकी

नई दिल्ली: नये साल के जश्न में सराबोर होकर दुसरे को मौत के मुह में धकेलने वाले पूर्व विधायक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव के फार्म हाउस में फायरिंग के मामले में पूर्व विधायक राजू सिंह और उसके ड्राइवर हरी सिंह को यूपी में गोरखपुर के पास कुशीनगर से पकड़ा गया।

आरोप है कि नए साल की पार्टी के दौरान राजू सिंह और हरी सिंह दोनों फायरिंग कर रहे थे। ड्राइवर राइफल से फायर कर रहा था और राजू सिंह पिस्टल चला रहा था। आठ से 10 राउंड फायरिंग की गई। महिला को जो गोली लगी है वह .22 बोर वाली है, जो कि राजू सिंह चला रहा था। फायरिंग के बाद पार्टी में मौजूद किसी भी शख्स ने पुलिस को फोन नहीं किया। जब महिला को वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया तब अस्पताल की तरफ से फोन आया। मामले में पूर्व विधायक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया जाएगा, जिसने सबूत मिटाने में मदद की थी। खून साफ कराने में राजू सिंह की पत्नी, नौकर और ड्राइवर मदद की थी।

पूर्व विधायक की पत्नी बिहार से एमएलसी रह चुकी है। नए साल की पार्टी में  करीब 70 लोग थे। डांस फ्लोर पर उस समय करीब 35 लोग थे। किसी एक शख्स ने पूर्व विधायक से कहा भी था कि आपकी आदत है फायरिंग करने की, बता देना हम साइड हो जाएंगे। इसके बाद लोग डांस करने लगे। इसी दौरान राजू सिंह ने गोली चला दी और महिला को लग गई। पूर्व विधायक पर पहले से हत्या और हत्या की कोशिश के पांच केस दर्ज हैं। वह हर खास मौके पर फायरिंग करता है। उसके पास से एक पिस्टल, दो राइफल और करीब 800 कारतूस बरामद हुए हैं। राजू सिंह तीन बार एमएलए रह चुका है। पुलिस ने ड्राइवर हरी सिंह और घरेलू कर्मचारी रामेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *