परशुराम पाण्डेय बिल्थरारोड के नये एआरएम


उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश राजकीय सड़क परिवहन निगम की स्थानीय डिपो के परशुराम पाण्डेय नये एआरएम बनाये गए हैं। पाण्डेय ने यहां अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पाण्डेय बलिरामपुर डिपो में तैनात रहे हैं। यहां के एआरएम ए के राही का स्थानांतरण पाण्डेय के स्थान पर बलिरामपुर डिपो के लिए हो गया है।
नये एआरएम पाण्डेय ने कहा कि स्थानीय डिपो की दुर्व्यस्था को दूर करते हुए डिपो की आय को और बढ़ाने का प्रयास करूंगा। उससे पूर्व यात्री हितों को प्रमुखता से ध्यान देते हुए बेहतर बस यात्रा की सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। मताहद कर्मचारियों की बैठक करके उनकी भावनाओं को भी महत्व दिया जाएगा।