अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया

गौरव जैन

रामपुर जनपद  दिनांक 07-05-2019 को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया । जिस देश में शस्त्र और शास्त्र की पूजा होती है उस देश की विश्व भर में जय जयकार होती है। हमारा देश वेदों का देश है हमारी वैदिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों की संरचना ने पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया है।हर युग में हमारे यहां स्वयं भगवान ने मनुष्य रूप में अवतार लेकर गौ,ब्राह्मण और संतों की रक्षा की है।भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं उन्होंने समाज को आतताईयों से मुक्त कराने और धर्म की स्थापना के लिए मनुष्य रूप में अवतार लिया। भगवान परशुराम सर्व समाज के पूज्य हैं उन्होंने भीष्म और कर्ण जैसे महान व्यक्तियों को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा दी। यह विचार माया देवी धर्मशाला में आयोजित परशुराम जन्मोत्सव पर पूर्व विधायक रामबाबू शास्त्री ने व्यक्त किए। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।पंडित मदन लाल शर्मा ने वेद मंत्रों द्वारा देवों का आह्वान और पूजन कराया। जिलाध्यक्ष मुनीष चंद्र शर्मा और सौरभ पाठक ने अपनी धर्म पत्नी सहित पूजन कर जनकल्याण और विश्व शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां दी।डॉ मोनिका शर्मा ने महिलाओं के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की। उपस्थित सभी विप्र जनों ने पर्यावरण शुद्धि हेतु यज्ञ में आहुतियां दी। मुनीश चंद्र शर्मा ने जनपद से आए विप्र जनों को संबोधित करते हुए कहा की विप्र समाज की पहचान उसके वैदिक ज्ञान से है।अपने जप- तप और त्याग के बल पर ब्राह्मण पूरे समाज में पूज्य माना गया है।पद और यश की लालसा से दूर ब्राह्मण समाज ने हमेशा दूसरों की भलाई के लिए कार्य किया है।आचार्य चाणक्य और द्रोण जैसे ब्राह्मणों ने दूसरों को समाज का सिरमौर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भी ब्राह्मणों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज का मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है।जनपद से आए तमाम विद्वान ब्राह्मणों ने समाज के उत्थान के लिए अपने विचार व्यक्त किये और समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर विकास पांडे, सौरभ पाठक, दीपक शर्मा,विकास शर्मा, अनुभव वशिष्ठ,सौरभ भारद्वाज, शिवम कौशिक आर के पांडे जागेश्वर दयाल दीक्षित, धनंजय पाठक सुभाष शर्मा,राकेश मिश्रा, श्याम कृष्ण शर्मा,पुनीत शर्मा, डॉ मोनिका शर्मा, सुधा शर्मा, मृदुल शर्मा,सुषमा पांडे,लक्ष्मी शर्मा, शिखा शर्मा,योग वशिष्ठ राजेश शर्मा, नूतन शर्मा और अभिषेक शर्मा ने विशेष योगदान दिया। समारोह के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर प्रभु का आशीर्वाद लिया।मुनीश चंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *