पति ने किया पत्नी की निर्मम हत्या, बेटे ने बताया कि मां के सिर पर पिता ने कुल्हाड़ी से किया वार

आफ़ताब फारुकी

डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले फतेहपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ मासिक तनाव के चलते पति ने अपनी पत्नी की शनिवार की देर रात कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिया। मिल रही जानकारी के अनुसार करीब एक माह से पति की हालत बिगड़ी चल रही थी। बताते चले कि गश्त से लौट रही पुलिस घटना देखकर रुकी। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा निवासी रामविशाल रैदास राजगीर थे।

घर के बाहर छप्पर के नीचे रामविशाल रात को लेटे थे। उनकी पत्नी जमुना देवी (45) दूसरी चारपाई पर लेटी थीं। पास में तीसरी चारपाई में इनका बेटा आकाश सोया था। आकाश का करीब एक माह पहले एक्सीडेंट में पैर टूटा था। बाकी परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। बड़े बेटे विकास ने बताया कि पिता रात को सो नहीं रहे थे। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। उनका इलाज चल रहा था। रात करीब 12 बजे आकाश का शोर सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर आए तो मां का चारपाई पर शव पड़ा था।

कुछ दूरी पर पिता बैठे थे। पास में ही खून लगी कुल्हाड़ी पड़ी थी। बेटे ने बताया कि मां के सिर पर पिता ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। इसी दौरान पुलिस गश्त कर लौट रही थी। घटना देखकर पुलिस रुकी। सूचना पर सीओ सिटी वीर सिंह, कोतवाल अमित मिश्रा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की पुलिस ने जांच की। पुलिस ने पति रामविशाल को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण पति ने पत्नी की हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *