देखे वीडियो: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महापंचायत में जुटे किसान, किसानो द्वारा चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे किया गया जाम

तारिक़ खान

डेस्क: हरियाणा का कुरुक्षेत्र एक और किसानो की महापंचायत और उसके बाद उनके विरोध का गवाह बना है। आज हरियाणा में कुरुक्षेत्र स्थित पीपली में महापंचायत के लिए जुटे किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। इसकी वजह से राजमार्ग से गुजरने वाले ट्रैफिक पर असर पड़ा। कई वाहन जाम में फंस गए। महापंचायत में जुटे किसानों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार की आलोचना की।

किसानो के द्वारा ‘एमएसपी दिलाओ, किसान बचाओ’ नाम की महापंचायत में जुटे किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं। महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश और पंजाब के किसान भी पहुंचे। महापंचायत में हिस्सा लेने के बाद किसान राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर बढ़ने लगे।

हालांकि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, ‘हम जाम नहीं करते। हम तो सिर्फ़ बैठे हैं। जाम नहीं करना चाहिए। जाम करना ग़लत बात है।’ भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी से जुड़े किसानों ने बीती छह जून को शाहबाद के करीब लगभग छह घंटे तक राजमार्ग जाम किया था। वो सूर्यमुखी के लिए एमएसपी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *