गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ एक बार फिर बढ़ा तापमान, पढ़ें  मौसम विभाग ने क्या दिया जानकारी

ईदुल अमीन

डेस्क: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने के साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने विदाई ले ली है। 9 अक्टूबर को मौसम विभाग ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। बता दें 30 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश के पश्चिमी भाग से वापस लौटने लगा था। मानसून के जाने के बाद अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तेज गर्मी लोगों को खासा परेशान कर रही है। साथ ही लोकल सिस्टम और पश्चिमी विक्षोब के कारण हुई हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ गई है।

हालांकि मौसम विभाग ने अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से रात के तापमान में गिरावट के आसार जताए है। वहीं आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य वर्षा हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम जबकि पश्चिमी भाग में ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। जून से सितंबर माह के बीच प्रदेश में 569.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। औसतन प्रदेश में 799.2 मिमी बारिश दर्ज की जाती है, जो कि 29 फिसदी कम है। वहीं राजधानी लखनऊ में भी जरूरत से कम वर्षा हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यहां औसतन 672 मिमी बारिश दर्ज की जाती है, जबकि इस सीजन 693.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं ऑवरऑल बारिश पर नजर डालें तो 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश में 746.2 मिमी बारिश मानसून सीजन में होती है, जबकि इस बार 619.3 मिमी बारिश ही हुई है। इसके अतिरिक्त कई ऐसे जिले है जहां जरूरत से ज्यादा बारिश भी हुई है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सर्वाधिक 1270 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि भदोही जिले में सबसे कम 162 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 प्रतिशत कम बारिश हुई। जिले में औसतन 683.2 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार 639 मिमी बारिश के साथ मानसून की बारिश सामान्य रही है।

प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है। अब दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में उछाल और रात के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही रात में ओस भी गिर रही है। सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत अधिकतर जिलों में तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया। धूप होने से गर्मी का एहसास हुआ है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *