अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से वृद्ध की मौत

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया) उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड – मधुबन राज मार्ग पर गुरुवार को करीब 2:30 बजे दिन में ग्राम सभा कुशहा भाड़ निवासी परशुराम यादव 65 वर्ष को एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को स्थानीय लोगों ने सीएचसी सीयर प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल किया। जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक परशुराम यादव अपने सड़क जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो ।घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो बुरा हाल हो गया है