मुरादाबाद: नशे में धुत युवक खेलना चाहता था उससे होली, जब मना किया तो मार दिया गोली, वीडियो हुआ वायरल


आदिल अहमद
डेस्क: मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां होली के मौके पर एक युवक को एक नशे में धुत युवक ने गोली सिर्फ इस लिए मार दी क्योकि वह उससे होली नहीं खेल रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह गोली साथ में खड़े दोस्त के लग गई।
इसके बाद शराबी ने संजय पर भी पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिसमें वो भी घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार है और घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शराब के नशे में धुत युवक की इस हरकत पर लोग अलग अलग तरह के कमेन्ट कर रहे है। कोई शांति व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है तो कोई बेलगाम होते नशे पर सवाल उठा रहा है।
छोटू ठाकुर सच्चे सनातनी हैं,
होली के पर्व पर धूमधाम से होली खेलकर सनातन परम्परा को मजबूत करने का प्रयास कर रहे थे,अक्षय गुप्ता से भी इस धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का आग्रह किया,
उन्हें अपने साथ होली खेलने का प्रेम पूर्वक निमंत्रण दिया,
जिसे अक्षय गुप्ता ने ठुकरा दिया,फिर… pic.twitter.com/yaqWelvHv3
— ANIL (@AnilYadavmedia1) March 15, 2025
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में रहने वाले संजय ने नशे मे धुत मोहल्ले के युवक से होली मिलने से मना कर दिया तो उसने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली संजय के ना लगकर साथी अक्षय के पैर में लग गई। इसके बाद भी शराबी पिस्टल लिए वहीं पर रहा और जब संजय ने कुछ कहा तो पिस्टल की बट से हमला करके संजय को भी घायल कर दिया।
इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। इस घटना का वहां मौजूद व्यक्ति ने वीडियो भी बना लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराकर मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।